29.2 C
Jaipur
Saturday, July 26, 2025

मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह ने गुवाहाटी में असम के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मुलाकात की

Newsमिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह ने गुवाहाटी में असम के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मुलाकात की

गुवाहाटी, 28 मई (भाषा) मिजोरम के राज्यपाल वी के सिंह ने बुधवार को गुवाहाटी स्थित राजभवन में असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से मुलाकात की तथा दोनों राज्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

सिंह ने राजभवन में दोनों नेताओं से अलग-अलग मुलाकात की।

राज्यपाल आचार्य ने बताया कि इस दौरान सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक संरचना और समावेशी विकास जैसे विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।

उन्होंने बताया कि हाल ही में मिजोरम देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य बना है और इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्होंने राज्यपाल सिंह को बधाई भी दी थी।

वी के सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात का सौभाग्य मिला। आत्मीय स्वागत और विचारोत्तेजक बातचीत के लिए आभारी हूं।’

शर्मा ने कहा कि मिजोरम के राज्यपाल के साथ उनकी बैठक में दोनों राज्यों के बीच विकास और बेहतर समन्वय से संबंधित मामलों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक पोस्ट में बताया कि सिंह और शर्मा के बीच हुई चर्चा में दोनों राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाने और विकास से जुड़ी पहलों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

सिंह ने कहा कि उन्होंने शर्मा के साथ विकास, शासन और राष्ट्रीय हितों पर चर्चा की।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘मुख्यमंत्री शर्मा की असम के विकास के लिए प्रतिबद्धता प्रशंसनीय है। उन्हें जनसेवा में निरंतर सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं देता हूं।’

इस बीच, मुख्यमंत्री शर्मा ने राज्यपाल आचार्य से भी अलग से मुलाकात की और उन्हें राज्य सरकार द्वारा लोगों के उत्थान और विकास को गति देने के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों की जानकारी दी।

शर्मा ने एक्स पर लिखा, ‘राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात एक सौभाग्य है। मैंने उन्हें राज्य में चल रही विभिन्न पहलों की जानकारी दी, जिनका उद्देश्य लोगों के जीवन में सुधार लाना और समग्र विकास को प्रोत्साहित करना है।’

मुख्यमंत्री शर्मा हाल ही में नयी दिल्ली की पांच दिवसीय यात्रा से लौटे हैं जहां उन्होंने नीति आयोग की बैठक और राजग मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन सहित कई कार्यक्रमों में भाग लिया।

भाषा राखी मनीषा

मनीषा

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles