27.3 C
Jaipur
Thursday, August 21, 2025

सिक्किम में बलात्कार का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार

Newsसिक्किम में बलात्कार का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार

गंगटोक, 28 मई (भाषा) सिक्किम के रंगपो में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ बलात्कार करने का आरोपी युवक बुधवार को पुलिस हिरासत से फरार हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आरोपी को 27 मई को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 24 वर्षीय आरोपी शौचालय जाने का बहाना बनाकर रंगपो पुलिस थाने से फरार हो गया।

रंगपो की थाना प्रभारी दीचेन त्सोमो ने बताया कि आरोपी एक पुलिसकर्मी को घायल करने के बाद रात करीब ढाई बजे हिरासत से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि फरार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया है और फिलहाल उसकी तलाश जारी है।

भाषा शफीक नरेश

नरेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles