27.8 C
Jaipur
Saturday, July 12, 2025

विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने सुखदेव ढींढसा को दी श्रद्धांजलि, शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार

Newsविभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने सुखदेव ढींढसा को दी श्रद्धांजलि, शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार

चंडीगढ़, 29 मई (भाषा) पंजाब में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा को बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि दी।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा का वृद्धावस्था जनित समस्याओं के कारण बुधवार शाम को मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 89 साल के थे।

ढींढसा का पार्थिव शरीर चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर रखा गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को संगरूर जिले में उनके पैतृक गांव उभावाल में किया जाएगा।

ढींढसा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने वाले नेताओं में पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल, अकाली विधायक मनप्रीत सिंह अयाली, पूर्व विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया और उनकी पत्नी एवं विधायक गनीव कौर के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और मनप्रीत सिंह बादल, कांग्रेस विधायक परगट सिंह, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा और पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा शामिल थे।

भाजपा नेता सोढ़ी ने ढींढसा के साथ अपने जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि उनके निधन से पंजाब की राजनीति में एक शून्य पैदा हो गया है।

ढींढसा अकाली दल के टिकट पर संगरूर लोकसभा सीट से सांसद रहे। वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय खेल, रसायन और उर्वरक मंत्री रहे थे।

ढींढसा 1998 से 2004 और 2010 से 2022 तक राज्यसभा सदस्य रहे।

भाषा रवि कांत रवि कांत वैभव

वैभव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles