28.4 C
Jaipur
Thursday, August 21, 2025

उप्र: कुशीनगर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

Newsउप्र: कुशीनगर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

कुशीनगर (उप्र), 30 मई (भाषा) कुशीनगर जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने यहां बताया कि बृहस्पतिवार देर रात तमकुहीराज नगर पंचायत के मुख्य ओवरब्रिज चौराहे से होकर जाने वाली उत्तरी ‘सर्विस लेन’ पर पैदल जा रही कलावती देवी (46) को तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

उसने बताया कि महिला को गंभीर रूप से घायल हालत में पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उसे उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

उसने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

भाषा सं सलीम सिम्मी

सिम्मी

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles