28.4 C
Jaipur
Tuesday, July 8, 2025

मणिपुर के राज्यपाल ने राहत शिविरों में रह रहे विस्थापित लोगों की स्थिति की समीक्षा की

Newsमणिपुर के राज्यपाल ने राहत शिविरों में रह रहे विस्थापित लोगों की स्थिति की समीक्षा की

(फाइल फोटो के साथ)

इंफाल, 30 मई (भाषा) मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने पहाड़ी और घाटी जिलों में राहत शिविरों में रह रहे आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों (आईडीपी) की स्थिति की शुक्रवार को समीक्षा की। राजभवन ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान के मुताबिक राजभवन में एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल ने मुख्य सचिव, प्रधान सचिवों, आयुक्तों, प्रशासनिक सचिवों और सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों की आजीविका, कौशल विकास, चिकित्सा सहायता और शिक्षा के संबंध में वर्तमान स्थिति पर चर्चा की।

बयान के अनुसार उपायुक्तों ने आंतरिक रूप से विस्थापितों के लिए उठाये गये कई प्रमुख कदमों की विस्तृत जानकारी दी, जिस पर राज्यपाल ने प्रयासों की सराहना की तथा अधिकारियों को अपने कदमों को बढ़ाने के निर्देश दिए।

राज्यपाल ने राज्य में बाढ़ से संबंधित तैयारियों की समीक्षा के लिए भी एक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बाढ़ से निपटने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर जल निकासी प्रबंधन प्रणाली की भी समीक्षा की।

मई 2023 से मणिपुर में इंफाल घाटी स्थित मेईती और आसपास की पहाड़ियों पर स्थित कुकी ज़ो समुदायों के बीच जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हज़ारों लोग बेघर हो गए हैं।

भाषा राजकुमार अविनाश

अविनाश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles