21.9 C
Jaipur
Saturday, July 12, 2025

राष्ट्रपति मुर्मू ने 15 नर्सों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए

Newsराष्ट्रपति मुर्मू ने 15 नर्सों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए

(फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में 15 नर्सों को वर्ष 2025 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए।

राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार की शुरूआत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने उत्कृष्ट नर्सिंग कर्मियों द्वारा की गई सराहनीय सेवाओं को सम्मानित करने के लिए की थी।

प्रत्येक पुरस्कार विजेता को प्रमाण पत्र, एक लाख रुपये नकद और पदक प्रदान किये गए।

इस वर्ष की पुरस्कार विजेताओं में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की नर्सिंग पेशेवर शामिल हैं।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम) श्रेणी में यह पुरस्कार रेबा रानी सरकार (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह), वलिवेती सुभावती (आंध्र प्रदेश), सरोज फकीरभाई पटेल (दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव), रजिया बेगम पी बी (लक्षद्वीप), और सुजाता अशोक बागुल (महाराष्ट्र) को प्रदान किया गया।

स्टाफ नर्स श्रेणी में किजुम सोरा कारगा (अरुणाचल प्रदेश), डिंपल अरोड़ा (दिल्ली), मेजर जनरल शीना पी डी (दिल्ली), डॉ बानू एम आर (कर्नाटक), लीमापोकपम रंजीता देवी (मणिपुर), वी लालहमंगई (मिजोरम), एल एस मनिमोझी (पुडुचेरी), के अलामेलु मंगयारकरसी (तमिलनाडु), और डोली बिस्वास (पश्चिम बंगाल) के नाम शामिल हैं।

वहीं, लेडी हेल्थ विजिटर (एलएचवी) श्रेणी में यह पुरस्कार असम की बीना पानी डेका को प्रदान किया गया।

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles