33.8 C
Jaipur
Sunday, July 27, 2025

न्यायालय ने ट्रंप को चार देशों के पांच लाख प्रवासियों के लिए मानवीय पैरोल समाप्त करने की अनुमति दी

Newsन्यायालय ने ट्रंप को चार देशों के पांच लाख प्रवासियों के लिए मानवीय पैरोल समाप्त करने की अनुमति दी

वाशिंगटन, 30 मई (एपी) अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को एक बार फिर ट्रंप प्रशासन के लिए लाखों प्रवासियों से अस्थायी कानूनी संरक्षण छीनने का रास्ता साफ कर दिया, जिससे निर्वासन के दायरे में आने वाले लोगों की कुल संख्या लगभग 10 लाख हो गई है।

न्यायाधीशों ने निचली अदालत के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसके तहत चार देशों क्यूबा, ​​हैती, निकारागुआ और वेनेजुएला के 5,00,000 से अधिक प्रवासियों के लिए मानवीय पैरोल व्यवस्था लागू रखी गई थी।

अदालत ने प्रशासन को एक अन्य मामले में वेनेजुएला के करीब 3,50,000 प्रवासियों के अस्थायी दर्जे को रद्द करने की भी अनुमति दी है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव अभियान के दौरान लाखों लोगों को निर्वासित करने का वादा किया था। ट्रंप ने अपने कार्यकाल में प्रवासियों के रहने के संबंध में बाइडन प्रशासन की नीतियों को खत्म करने की बात कही थी।

एपी आशीष माधव

माधव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles