29.7 C
Jaipur
Monday, August 11, 2025

खरीफ फसलों के एमएसपी में मामूली वृद्धि किसानों के साथ अन्याय: महाराष्ट्र कांग्रेस

Newsखरीफ फसलों के एमएसपी में मामूली वृद्धि किसानों के साथ अन्याय: महाराष्ट्र कांग्रेस

मुंबई, 30 मई (भाषा) महाराष्ट्र कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि आगामी खरीफ विपणन सत्र के लिए केंद्र द्वारा धान, दलहन और तिलहन के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई वृद्धि अपर्याप्त है और यह किसानों के साथ अन्याय है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि मोदी सरकार के दस वर्षों में विभिन्न कृषि वस्तुएं के एमएसपी में की गई बढ़ोतरी संप्रग सरकार के एक दशक लंबे शासन के दौरान किसानों को मिली राशि से काफी कम है।

यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार (2004-2014) के दौरान एमएसपी में 120 से 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई थी।

सपकाल ने दावा किया कि 2014-2024 तक (मोदी सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल की अवधि है) एमएसपी में केवल 45 प्रतिशत की वृद्धि की गई।

कांग्रेस नेता ने भाजपा नीत केंद्र पर हमला करते हुए कहा, ‘सरकार द्वारा (इस सप्ताह) घोषित एमएसपी वृद्धि किसानों के साथ अन्याय करने जैसा है।’

उन्होंने तर्क दिया, ‘मुद्रास्फीति के कारण किसानों को एमएसपी में बढ़ोतरी का कोई लाभ नहीं मिल रहा है।’

भाषा

शुभम माधव

माधव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles