30.2 C
Jaipur
Tuesday, July 8, 2025

पंजाब के मुख्यमंत्री ने लोगों से नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग में शामिल होने का आह्वान किया

Newsपंजाब के मुख्यमंत्री ने लोगों से नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग में शामिल होने का आह्वान किया

(फोटो के साथ)

नाभा, 25 मई (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को प्रदेश के लोगों से आह्वान किया कि वे आगे आएं और नशे तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में शामिल होकर इसे एक जन आंदोलन बनाएं।

मान ने पटियाला जिले के नाभा में अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ी है, जो लोगों के सक्रिय समर्थन और सहयोग से ही सफल हो सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह आने वाली पीढ़ियों की लड़ाई है, जिसे आम आदमी के समर्थन के बिना नहीं जीता जा सकता। ’’

मान ने लोगों से इस मुद्दे पर समर्थन मांगा ताकि पंजाब एक प्रगतिशील और अग्रणी राज्य के रूप में उभर सके।

उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई को एक जन आंदोलन में तब्दील करना होगा जिसके लिए लोगों को कड़ी मेहनत करनी होगी।

मान ने कहा, ‘‘हमारी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक कि नशे का अभिशाप पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता। पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाना बहुत जरूरी है। ’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में मादक पदार्थ तस्करों की संपत्तियों को ध्वस्त करने के लिए ‘बुलडोजर अभियान’ जारी रहेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह कार्रवाई कानून के अनुसार की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मादक पदार्थों का कारोबार करने वालों को कड़ी सजा मिले। ’’

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पंजाब की पिछली सरकारों ने न केवल मादक पदार्थों के तस्करों को संरक्षण दिया, बल्कि सरकारी वाहनों में इस कारोबार को चलाने में सक्रिय रूप से मदद भी की।

केजरीवाल ने दावा किया कि भगवंत मान सरकार नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्ती से काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि वह पंजाब के युवाओं को इस खतरे का शिकार नहीं बनने देंगे।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि पंजाब पुलिस ने राज्य में मादक पदार्थों के तस्करों की कमर तोड़ दी है।

भाषा रवि कांत रवि कांत नरेश

नरेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles