30.3 C
Jaipur
Saturday, July 5, 2025

भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में म्यांमा निवासी तीन महिलाएं गिरफ्तार

Newsभारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में म्यांमा निवासी तीन महिलाएं गिरफ्तार

उन्नाव (उप्र), 25 मई (भाषा) उन्नाव जिले में पुलिस ने अवैध रूप से रह रही म्यांमा की नागरिक तीन महिलाओं को रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों महिलाएं गंगा घाट थाना क्षेत्र के मनोहर नगर इलाके में गंगा नदी के पास एक झुग्गी बस्ती में अपने परिवार के साथ रह रही थीं तथा उनके पास भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।

गंगा घाट थाने के उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें 22 मई को सूचना मिली थी कि नदी के पास कुछ ऐसे लोग रह रहे हैं जो स्थानीय भाषा नहीं बोल पा रहे हैं जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को तीन महिलाएं मिलीं।

सिंह ने बताया कि पूछताछ में उन्होंने खुद को म्यांमा का मूल निवासी बताया तथा तीनों ने बताया कि वे असम के रास्ते कानपुर पहुंची थीं और शुक्लागंज इलाके में नदी किनारे अस्थायी झोपड़ियों में अपने परिवार के साथ रहने लगीं।

उपनिरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं की पहचान अजीदा (36), सिनवारा बेगम (38) और नूर कायदा (22) के रूप में हुई है।

उनके मुताबिक, महिलाओं ने बताया है कि उनके परिवार में 10 सदस्य हैं और वे मूल रूप से म्यांमा के बुथिदौंग जिले के मौंगडॉ शहर की रहने वाली हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़ी गयी महिलाओं के खिलाफ गंगा घाट थाने में विदेशी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

भाषा सं. सलीम नोमान

नोमान

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles