26.9 C
Jaipur
Thursday, August 14, 2025

सिक्किम भूस्खलन: सेना के जवान का शव बरामद, पांच अन्य की तलाश जारी

Newsसिक्किम भूस्खलन: सेना के जवान का शव बरामद, पांच अन्य की तलाश जारी

गंगटोक, नौ जून (भाषा) उत्तरी सिक्किम के छातेन में इस माह की शुरुआत में एक सैन्य शिविर में भूस्खलन के बाद लापता हुए छह जवानों में से एक का शव सोमवार को मंगन जिले में बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सैनुद्दीन पी.के. के रूप में हुई है।

मंगन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोनम देचू भूटिया ने बताया कि अन्य लापता लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘बचाव दलों ने सेना के जवान सैनुद्दीन पीके का शव बरामद कर लिया है जो एक जून को छातेन में एक सैन्य शिविर में भूस्खलन के बाद लापता हुए छह जवानों में से एक था।’’

इसके अलावा, भूस्खलन में सेना के तीन जवानों की जान चली गई और चार अन्य घायल हो गए।

भारी बारिश के कारण उत्तरी सिक्किम में कई भूस्खलन हुए हैं, जिससे सड़क और दूरसंचार संपर्क बाधित हुआ है।

भाषा

खारी नरेश

नरेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles