29 C
Jaipur
Tuesday, August 12, 2025

पूर्व हेड कांस्टेबल अशेम कानन सिंह को मार्च में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था : मणिपुर पुलिस

Newsपूर्व हेड कांस्टेबल अशेम कानन सिंह को मार्च में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था : मणिपुर पुलिस

इंफाल, नौ जून (भाषा) मणिपुर पुलिस ने सोमवार को कहा कि सीबीआई द्वारा एक दिन पहले गिरफ्तार किया गया अशेम कानन सिंह राज्य पुलिस में हेड कांस्टेबल था और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के कारण उसे मार्च में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मणिपुर में 2023 में हुई हिंसा से संबंधित विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए रविवार को मेइती संगठन अरामबाई तेंगगोल (एटी) के सदस्य कानन सिंह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अशेम कानन सिंह (46) को सीबीआई ने इंफाल में गिरफ्तार किया। वह मणिपुर पुलिस में हेड कांस्टेबल था लेकिन उसे तीन मार्च 2025 को हथियारों की सीमा पार तस्करी सहित विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।’’

पुलिस ने कहा, ‘‘सिंह को उसकी आपराधिक गतिविधियों के लिए गिरफ्तार किया गया, जिसमें गंभीर प्रकृति के कई कृत्य और गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्तता तथा उसके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले शामिल हैं।’’

इसने कहा, ‘‘उसकी गिरफ्तारी के बाद सात जून की शाम से राज्य के घाटी वाले इलाकों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए और मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रण में किया।’’

भाषा

शफीक नरेश

नरेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles