31.8 C
Jaipur
Sunday, July 27, 2025

“नवी मुंबई के पुलिस अफसर पर 3.48 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप, एसीबी ने दर्ज किया मामला”

News"नवी मुंबई के पुलिस अफसर पर 3.48 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप, एसीबी ने दर्ज किया मामला"

ठाणे, 11 जून (भाषा) महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस के एक अधिकारी के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक, 3.48 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उल्वे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने दिसंबर 2013 से अक्टूबर 2024 तक की आरोपी की वित्तीय स्थिति की जांच की, जिसमें खुलासा हुआ कि उस दौरान उसने कुल 3,48,40,279 रुपये की संपत्ति अर्जित की, जो उसके वैध स्रोतों से प्राप्त आय की तुलना में लगभग 297 प्रतिशत अधिक थी।

उन्होंने बताया कि सोमवार को आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी पूर्व में नवी मुंबई के एनआरआई सागरी पुलिस थाने में वरिष्ठ निरीक्षक के पद पर तैनात था।

भाषा योगेश मनीषा

मनीषा

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles