27.1 C
Jaipur
Wednesday, August 20, 2025

“‘वादे करो पूरे’: नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने सीएम रेखा गुप्ता के आवास पर किया जोरदार प्रदर्शन”

News"‘वादे करो पूरे’: नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने सीएम रेखा गुप्ता के आवास पर किया जोरदार प्रदर्शन"

नयी दिल्ली, 11 जनवरी (भाषा) नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने अपनी बहाली की मांग को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास के बाहर बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया।

बुधवार की सुबह, बड़ी संख्या में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक (सीडीवी) उत्तर पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग स्थित मुख्यमंत्री के आवास के बाहर एकत्र हुए और ‘रेखा गुप्ता होश में आओ’, ‘दिल्ली सरकार होश में आओ’ और ‘अपने वादे पूरे करो’ जैसे नारे लगाए।

एक नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक ने कहा, ‘‘अक्टूबर 2023 में हमें नौकरी से निकाल दिया गया। नागरिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के लिए जारी एसओपी में कहा गया है कि उन्हें केवल आपात स्थिति में ही बुलाया जा सकता है। एसओपी में नागरिक सुरक्षा कानून का हवाला दिया गया है, लेकिन यह कानून पहले भी था। फिर हमें 2015 में क्यों रखा गया?’’

सीडीवी को एक नवंबर 2023 को हटा दिया गया था, क्योंकि वित्त और राजस्व विभागों ने आपत्ति जताई थी कि सीडीवी को आपदा न्यूनीकरण संबंधी कार्यों के लिए नियुक्त किया गया था और बस मार्शल के रूप में उनकी तैनाती गलत थी।

आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि पुलिस ने बस मार्शल को हिरासत में लिया।

भारद्वाज ने ‘एक्स’ पर कहा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी के घर के सामने जनता दरबार में नागरिक सुरक्षा बस मार्शल का प्रदर्शन चल रहा है। कई बस मार्शलों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। याद होगा भाजपा ने वादा किया था सरकार बनने के 60 दिनों में उनको पक्की नौकरी दी जाएगी। मगर अभी तक कच्ची नौकरी पर वापस तक नहीं लिया गया है।”

हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी बस मार्शल को हिरासत में नहीं लिया गया है।

भाषा नोमान सुरेश

सुरेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles