33.1 C
Jaipur
Tuesday, August 12, 2025

असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार

Newsअसम में बाढ़ की स्थिति में सुधार

गुवाहाटी, 11 जून (भाषा) असम में बाढ़ की स्थिति में बुधवार को उल्लेखनीय रूप से सुधार हुआ। हालांकि, राज्य के चार जिलों के करीब 20 हजार लोग अब भी इससे प्रभावित हैं। यहां एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, कछार, हैलाकांडी, लखीमपुर और श्रीभूमि जिलों में बाढ़ के कारण 19,200 से अधिक लोग प्रभावित हैं।

इसमें कहा गया है कि हैलाकांडी सबसे अधिक प्रभावित है, जहां आठ हजार से अधिक लोग बाढ़ का प्रकोप झेल रहे हैं। वहीं, श्रीभूमि में लगभग छह हजार लोग और लखीमपुर में 5,400 से अधिक लोग बाढ़ के पानी से जूझ रहे हैं।

असम के चार जिलों में मंगलवार तक 68,500 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित थे।

राज्य में इस साल बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है।

प्रशासन ने तीन जिलों में 19 राहत शिविर और राहत वितरण केंद्र स्थापित किए हैं, जिनमें वर्तमान में 283 विस्थापित लोग शरण लिए हुए हैं।

एएसडीएमए ने कहा कि वर्तमान में 80 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं और पिछले 24 घंटों में 722 हेक्टेयर क्षेत्र में बोई गई फसल को नुकसान पहुंचा है।

भाषा यासिर पारुल

पारुल

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles