26.9 C
Jaipur
Thursday, August 14, 2025

नेपाल में मादक पदार्थ रखने के आरोप में चार भारतीय गिरफ्तार

Newsनेपाल में मादक पदार्थ रखने के आरोप में चार भारतीय गिरफ्तार

काठमांडू, 11 जून (भाषा) नेपाल में चार भारतीय नागरिकों को मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

नेपाल पुलिस ने मंगलवार को काठमांडू के बाहरी इलाके में ग्रांडी अस्पताल के पास सुंधरा और तोखा से दो-दो भारतीय नागरिकों को 200 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, तोखा से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के 40 वर्षीय शशिक आलम और बिहार के 22 वर्षीय मोहम्मद आलम के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर हमला कर दिया और जवाबी कार्रवाई में वे घायल हो गए। दोनों को काठमांडू के नेशनल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, बिहार के 20 वर्षीय सुमित कुमार और 25 वर्षीय चंदन जायसवाल को सुंधरा से गिरफ्तार किया गया।

भाषा पारुल सिम्मी

सिम्मी

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles