अमरावती, 12 जून (भाषा) आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के नेतृत्व वाली सरकार के शासन का एक साल पूरा होने पर बधाई दी।
वर्ष 2024 के आम चुनावों में तेदेपा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनसेना पार्टी के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 175 में से 164 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी।
नजीर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मैं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को सरकार के शासन के एक साल पूरे होने पर बधाई देता हूं। स्वर्ण आंध्र 2047 का दृष्टिकोण वास्तव में विकसित भारत 2047 के व्यापक राष्ट्रीय दृष्टिकोण से मेल खाता है।’
उन्होंने कहा, ‘हम गति पकड़ रहे हैं और मुझे यकीन है कि आंध्र प्रदेश जल्द ही सभी मामलों में देश का नंबर 1 राज्य बन जाएगा। मैं चंद्रबाबू नायडू को राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’
भाषा योगेश मनीषा
मनीषा