43.9 C
Jaipur
Friday, June 13, 2025

मिजोरम के मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

Newsमिजोरम के मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

आइजोल, 12 जून (भाषा) मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर बृहस्पतिवार को दुख व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मिजोरम सभी प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

लालदुहोमा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे से बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। हम इस हृदय विदारक समय में सभी प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।’’

लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।

विमान सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट मेघाणी नगर में शहर के सिविल अस्पताल और बी जे मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ के आवासीय क्वार्टर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

भाषा सिम्मी पवनेश

पवनेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles