29.8 C
Jaipur
Sunday, June 29, 2025

खबर ओडिशा मंदिर भगदड़ दो

ओडिशा के मंदिर में भगदड़ में...

मणिपुर में दो उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल, 29 जून (भाषा) सुरक्षा बलों...

भारत ने श्रीलंका के लिए नौका सेवा सहायता बढ़ाई, संबंधों को और मजबूती

Fast Newsभारत ने श्रीलंका के लिए नौका सेवा सहायता बढ़ाई, संबंधों को और मजबूती

कोलंबो, 13 जून (भाषा) भारत ने उत्तरी श्रीलंका के कांकेसंथुराई और तमिलनाडु के नागपट्टनम के बीच यात्री नौका सेवा योजना के लिए 30 करोड़ श्रीलंकाई रुपये की वित्तीय सहायता को एक और वर्ष बढ़ाने का फैसला किया है।

भारतीय उच्चायोग ने कहा, “वित्तीय सहायता में विस्तार क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने की भारत की निरंतर प्रतिबद्धता के अनुरूप है।”

भारतीय उच्चायोग ने बताया कि वार्षिक रूप से 30 करोड़ श्रीलंकाई रुपये की इस मदद का उद्देश्य पिछले वर्ष की तरह ही प्रमुख रसद और परिचालन लागतों को पूरा कर सेवा की सामर्थ्य व परिचालन स्थिरता सुनिश्चित करना है।

नौका सेवा की अगस्त 2024 में बहाली के बाद से15,000 से अधिक यात्रियों की आवाजाही सुगम हुई है, जिससे दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक आदान-प्रदान को मजबूती मिली है।

उच्चायोग ने बताया कि यह भारत और श्रीलंका के बीच समुद्री संपर्क को पुनर्जीवित करने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles