37.5 C
Jaipur
Saturday, June 14, 2025

खबर रक्षा तेलंगाना वायु सेना प्रमुख दो

हमने दुश्मन पर तीव्र, सटीक और निर्णायक...

खबर रक्षा तेलंगाना वायु सेना प्रमुख

‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय वायुसेना के अद्वितीय पराक्रम...

ईरान-इजराइल तनाव के चलते एयर इंडिया की 16 लंबी दूरी की उड़ानों का मार्ग बदला

Fast Newsईरान-इजराइल तनाव के चलते एयर इंडिया की 16 लंबी दूरी की उड़ानों का मार्ग बदला

मुंबई, 13 जून (भाषा) इजराइल के ईरान पर हमले के बाद ईरानी हवाई क्षेत्र बंद किए जाने की वजह से शुक्रवार को एअर इंडिया की लंबी और बहुत लंबी दूरी की 16 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। विमानन कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

निजी विमानन कंपनी एअर इंडिया ने एक यात्रा परामर्श में यह भी कहा कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है।

इजराइल ने शुक्रवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला किया, जिसमें ईरान के परमाणु संयंत्रों, बैलिस्टिक मिसाइल कारखानों और सैन्य कमांडरों को निशाना बनाया गया।

एअर इंडिया ने कहा कि ईरान में उभरते हालात, उसके बाद उसके हवाई क्षेत्र को बंद करने और हमारे यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर, एअर इंडिया की कुछ उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया जा रहा है या वे अपने मूल स्थान पर लौट रही हैं।

एअर इंडिया ने कहा कि उसकी उड़ान संख्या एआई130 – लंदन हीथ्रो-मुंबई को वियना, एआई102- न्यूयॉर्क-दिल्ली को शारजाह, जबकि एआई116 – न्यूयॉर्क-मुंबई को जेद्दाह की ओर मोड़ दिया गया है।

विमानन कंपनी के अनुसार, इसके अलावा उड़ान संख्या एआई2018 – लंदन हीथ्रो-दिल्ली को मुंबई की ओर मोड़ दिया गया है, जबकि एआई129 – मुंबई-लंदन हीथ्रो और एआई119 – मुंबई-न्यूयॉर्क को मुंबई वापस लाया जा रहा है।

कंपनी ने कहा कि दिल्ली से वाशिंगटन जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई103 दिल्ली वापस आ रही है, और एआई106 – नेवार्क-दिल्ली को वियना की ओर मोड़ा जा रहा है।

इंडिगो एयरलाइन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान और उसके आसपास हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण कुछ उड़ान मार्ग प्रभावित हो सकते हैं, जिससे यात्रा का समय बढ़ सकता है या उड़ानें रद्द हो सकती हैं।

भाषा जितेंद्र मनीषा

मनीषा

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles