34.2 C
Jaipur
Sunday, June 15, 2025

“फतेहाबाद में देश का पहला उत्तर भारत परमाणु संयंत्र: केंद्रीय मंत्री ने की प्रगति की समीक्षा”

Fast News"फतेहाबाद में देश का पहला उत्तर भारत परमाणु संयंत्र: केंद्रीय मंत्री ने की प्रगति की समीक्षा"

चंडीगढ़, 14 जून (भाषा) केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को हरियाणा के फतेहाबाद जिले में परमाणु ऊर्जा परियोजना की प्रगति की समीक्षा की।

केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ फतेहाबाद में उत्तर भारत के पहले परमाणु ऊर्जा संयंत्र- गोरखपुर हरियाणा परमाणु विद्युत परियोजना (जीएचएवीपी) की प्रगति की समीक्षा की।

मनोहर लाख ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “यह महत्वाकांक्षी परियोजना न केवल हरियाणा और उत्तर भारत की दीर्घकालिक ऊर्जा जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा समाधानों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को भी मजबूत करेगी।”

मंत्री ने कहा कि जीएचएवीपी जैसी परियोजनाएं भारत को 2070 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

उन्होंने कहा, “यह परियोजना भारत को परमाणु ऊर्जा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी बनाने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ऊर्जा आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने की दिशा में एक दूरदर्शी कदम है।”

उल्लेखनीय है कि जीएचएवीपी में 700 मेगावाट के चार पीएचडब्ल्यूआर (प्रेशराइज्ड हैवी वाटर रिएक्टर) शामिल हैं, जिनकी कुल परियोजना लागत 41,594 करोड़ रुपये है।

भाषा अनुराग पाण्डेय

पाण्डेय

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles