34.2 C
Jaipur
Sunday, June 15, 2025

महाराजा चार्ल्स तृतीय की जन्मदिन सम्मान सूची में 30 से अधिक भारतीय मूल के पेशेवर शामिल

Newsमहाराजा चार्ल्स तृतीय की जन्मदिन सम्मान सूची में 30 से अधिक भारतीय मूल के पेशेवर शामिल

लंदन, 14 जून (भाषा) महाराजा चार्ल्स तृतीय की जन्मदिन सम्मान सूची 2025 में 30 से अधिक भारतीय मूल के पेशेवरों को शामिल किया गया है, जिनमें लोक सेवा के नायक, स्वास्थ्य और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ, कलाकार और शिक्षाविद प्रमुख हैं

सार्वजनिक सेवा में योगदान के लिए लंदन नगर निगम के प्रेम बाबू गोयल, व्यापार और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सेवाओं के लिए अमेजन वेब सर्विसेज की तनुजा रैंडरी और एनएचएस से जुड़े प्रोफेसर जगतार सिंह को ‘कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर’ सम्मान से नवाज़ा गया है।

इंग्लैंड फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान डेविड बेकहम को खेल और परमार्थ कार्यों के क्षेत्र में सेवाओं के लिए ‘नाइटहुड’ की उपाधि दी गई है। यह सूची शुक्रवार रात को जारी की गई। यह सूची इस सप्ताह के अंत में 76 वर्षीय ब्रिटेन के महाराज के आधिकारिक जन्मदिन समारोह के अवसर पर जारी की गई।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने कहा, ‘इस वर्ष की जन्मदिन सम्मान सूची हमारे देश के हर कोने में मौजूद असाधारण समर्पण, करुणा और सेवा की याद दिलाती है।’

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles