32.8 C
Jaipur
Wednesday, August 27, 2025

पुतिन और ट्रंप ने पश्चिम एशिया में तनाव और यूक्रेन वार्ता को लेकर फोन पर चर्चा की : रूस

Newsपुतिन और ट्रंप ने पश्चिम एशिया में तनाव और यूक्रेन वार्ता को लेकर फोन पर चर्चा की : रूस

मॉस्को, 14 जून (एपी) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और यूक्रेन शांति वार्ता पर चर्चा के लिए शनिवार को 50 मिनट तक फोन पर बातचीत की। पुतिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

बातचीत के दौरान पुतिन ने ट्रंप को ईरान और इजराइल के नेताओं के साथ अपनी हालिया बातचीत के बारे में जानकारी दी और ईरानी परमाणु मुद्दे पर परस्पर स्वीकार्य समाधान तलाशने के रूस के प्रस्ताव को दोहराया।

पुतिन और ट्रंप के बीच बातचीत के बाद उशाकोव ने पत्रकारों से कहा, ‘‘स्वाभाविक रूप से, विचारों के आदान-प्रदान के केंद्र में पश्चिम एशिया में तनाव का खतरनाक रूप से बढ़ना रहा।’’

उन्होंने बताया कि ट्रंप ने क्षेत्रीय स्थिति को ‘‘बहुत चिंताजनक’’ बताया और दोनों नेताओं में से किसी ने भी ईरानी परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत की संभावना से इनकार नहीं किया।

उशाकोव के अनुसार, पुतिन ने इस्तांबुल में रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडलों के बीच शांति वार्ता के दौरान युद्धबंदियों के आदान-प्रदान समेत हुए समझौतों के कार्यान्वयन के बारे में ट्रंप को जानकारी दी।

एपी सिम्मी रंजन

रंजन

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles