33.2 C
Jaipur
Monday, June 16, 2025

मुंबई में अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर और जूनियर अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट 16 जून से

Newsमुंबई में अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर और जूनियर अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट 16 जून से

मुंबई, 15 जून (भाषा) मुंबई में 17 देशों के 400 से अधिक खिलाड़ियों के 40 लाख रुपये इनामी ऑरियनप्रो अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट और जूनियर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा करने की उम्मीद है जिसका आयोजन 16 से 24 जून तक एक साथ किया जाएगा।

ग्रैंडमास्टर वर्ग में जॉर्जिया के ग्रैडमास्टर लेवन पंतसुलाइया को शीर्ष वरीयता दी गई है। आर्मेनिया के ग्रैंडमास्टर पेट्रोसियन मैनुअल दूसरे वरीय हैं जबकि जॉर्जिया के ही ग्रैंडमास्टर लुका पेइचाद्जे को तीसरी वरीयता मिली है।

बारह वर्षीय फिडे मास्टर अंश नेरुरकर जूनियर वर्ग में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे। पुडुचेरी के मधेश कुमार और महाराष्ट्र के अविरत चौहान के भी कड़ी चुनौती पेश करने की उम्मीद है।

हालांकि स्टार आकर्षण श्रीलंका की 12 वर्षीय महिला अंतरराष्ट्रीय मास्टर ओशिनी गुणवर्धना हैं जिनकी उपस्थिति प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय चुनौती और उत्साह जोड़ती है।

भाषा सुधीर

सुधीर

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles