33 C
Jaipur
Monday, June 16, 2025

शिवपुरी में 80 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पुल का हिस्सा गिरा; 6 मजदूर घायल

Newsशिवपुरी में 80 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पुल का हिस्सा गिरा; 6 मजदूर घायल

शिवपुरी (मप्र) , 15 जून (भाषा) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह जाने से छह मजदूर घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब 12 बजे पोहरी राजमार्ग पर एक बस स्टैंड और रेलवे लेवल क्रॉसिंग के पास हुई।

अधिकारियों ने कहा, ‘जो हिस्सा ढहा है, उसके नीचे कोई भी काम नहीं कर रहा था, इस कारण लोग हताहत नहीं हुए। छह घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे पुल पर ढलाई का काम कर रहे थे। इसे 80 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।’

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग (एमपीपीडब्ल्यूडी) ने ‘सुभम कंस्ट्रक्शन’ नामक कंपनी को पुल निर्माण का ठेका दिया है।

कंपनी के निर्माण गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी प्रवीण पांडे ने संवाददाताओं को बताया कि तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ।

उन्होंने कहा, ‘निर्धारित सीमा से अधिक कंपन की वजह से यह हादसा हुआ।’

कोतवाली थाने के प्रभारी कृपाल सिंह राठौर ने बताया कि निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘तकनीकी जांच की जा रही है। निष्कर्षों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’

भाषा सं ब्रजेन्द्र

नोमान

नोमान

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles