31.6 C
Jaipur
Monday, June 16, 2025

पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी और बादल छाए रहने से गर्मी से मिली राहत

Newsपंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी और बादल छाए रहने से गर्मी से मिली राहत

चंडीगढ़, 15 जून (भाषा) पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में रविवार को बादल छाए रहे, जिससे भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

पिछले कई दिनों से अधिकांश स्थानों पर 41 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ अधिकतम तापमान रविवार को हल्की गिरावट के साथ सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में बूंदाबांदी हुई और अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के पटियाला और फिरोजपुर में हल्की बारिश हुई।

पटियाला में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 39.5 डिग्री, लुधियाना में 38.6 डिग्री, पठानकोट में 39.8 डिग्री, फिरोजपुर में 39 डिग्री, गुरदासपुर में 39 डिग्री और बठिंडा में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में नारनौल और रोहतक में हल्की बारिश हुई।

नारनौल में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 34.6 डिग्री, करनाल में 34 डिग्री और अंबाला में 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सिरसा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिसार में अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार की तुलना में रविवार को पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 4.9 डिग्री और हरियाणा में 6.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

भाषा योगेश नरेश

नरेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles