36.1 C
Jaipur
Monday, June 16, 2025

विधायक संजय कुमार सिंह यादव फिर चुने गए राजद की झारखंड इकाई के अध्यक्ष

Newsविधायक संजय कुमार सिंह यादव फिर चुने गए राजद की झारखंड इकाई के अध्यक्ष

रांची, 16 जून (भाषा) विधायक संजय कुमार सिंह यादव को फिर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की झारखंड इकाई का अध्यक्ष चुन लिया गया। पार्टी की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

तीन उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की रविवार को जांच के बाद राजद की राज्य इकाई के प्रमुख के रूप में यादव के नाम की घोषणा की गई।

पार्टी के बयान में कहा गया, ‘‘2025-28 के लिए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 जून को शुरू हुई और 15 जून को नामांकन पत्रों की जांच हुई। संजय कुमार सिंह यादव का नामांकन स्वीकार कर लिया गया क्योंकि उनके सभी 10 प्रस्तावक राज्य परिषद के सदस्य हैं।’’

बयान में कहा गया है कि दो अन्य उम्मीदवारों -अभय कुमार सिंह और सदाकत हुसैन अंसारी- के नामांकन खारिज कर दिए गए क्योंकि उनके प्रस्तावक पार्टी की राज्य परिषद के सदस्य नहीं थे।

पार्टी ने कहा, ‘‘यादव को 2025-2028 के लिए राजद की झारखंड इकाई का अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया गया।’’

हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक यादव ने कहा कि वह राज्य में पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।

भाषा शोभना वैभव

वैभव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles