20.2 C
Jaipur
Monday, June 16, 2025

नशे में धुत कार सवारों ने दिल्ली में डिवाइडर पर चढ़ाई गाड़ी, दोनों गिरफ्तार

Fast Newsनशे में धुत कार सवारों ने दिल्ली में डिवाइडर पर चढ़ाई गाड़ी, दोनों गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) दिल्ली पुलिस ने सोमवार सुबह एलएनजेपी अस्पताल के पास नशे की हालत में कार डिवाइडर पर चढ़ाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कार में सवार दूसरे व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है जो नशे की हालत में पाया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के समय कार सड़क पर विपरीत दिशा की लेन में मिली।

अधिकारी ने बताया, ‘‘दोनों आरोपी नोएडा के निवासी हैं और वे नशे की हालत में थे। लापरवाही से वाहन चलाते हुए चालक ने गाड़ी को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। मेडिकल जांच में भी इस बात की पुष्टि हुई है दोनों नशे की हालत में थे।’’

भाषा खारी मनीषा

मनीषा

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles