20.2 C
Jaipur
Monday, June 16, 2025

पेट संबंधी समस्या के चलते सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

Fast Newsपेट संबंधी समस्या के चलते सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की हालत स्थिर है जिन्हें पेट संबंधी समस्या के चलते रविवार शाम को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल की ओर से जारी बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष 78 वर्षीय सोनिया गांधी को रविवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बयान के अनुसार, सर गंगा राम अस्पताल के प्रमुख डॉ. अजय स्वरूप ने कहा, ‘उन्हें पेट से संबंधित समस्या के लिए सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के तहत कल (रविवार) रात नौ बजे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में उनकी हालत स्थिर हैं और डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।’

बीते 9 जून को उनका इसी अस्पताल में चिकित्सा जांच हुई थी।

चिकित्सा जांच से दो दिन पहले, उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद उनकी शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में कुछ जांच की गई थी।

भाषा हक

हक नरेश

नरेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles