20.2 C
Jaipur
Monday, June 16, 2025

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की फ्रांस-जर्मनी यात्रा, संसदीय प्रक्रियाओं का करेंगे अध्ययन

Fast Newsराजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की फ्रांस-जर्मनी यात्रा, संसदीय प्रक्रियाओं का करेंगे अध्ययन

जयपुर, 16 जून (भाषा) राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी फ्रांस और जर्मनी की सात दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। इस यात्रा में वे इन दोनों देशों की संसदीय प्रक्रियाओं और पद्धतियों का अध्ययन करेंगे।

आधिकारिक बयान के अनुसार देवनानी मंगलवार सुबह जयपुर से नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे और उसके बाद दिन में पेरिस जाएंगे।

देवनानी इस सात दिवसीय अध्ययन यात्रा के दौरान फ्रांस और जर्मनी की संसदीय प्रक्रियाओं और पद्धतियों का अध्ययन करेंगे। वह राजस्थान विधानसभा में किये गये नवाचारों के अनुभवों को भी दोनों के सांसदों से साझा करेंगे।

देवनानी का फ्रांस की ‘नेशनल असेम्बली’ और ‘सीनेट’ तथा जर्मनी के ‘बुंडेसटाग’ और ‘बुंडेसरात’ के अवलोकन करने का भी कार्यक्रम है।

इसके अनुसार देवनानी राष्ट्र मंडल संसदीय संघ के 68वें सम्मेलन से पूर्व विभिन्न देशों की संसदीय प्रक्रियाओं की जानकारी के लिये यह अध्ययन यात्रा कर रहे हैं।

बयान के अनुसार देवनानी की फ्रांस और जर्मनी की यह यात्रा संसदीय सहभागिता, लोकतांत्रिक आदान-प्रदान और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

इस यात्रा के दौरान वह दोनों देशों की संसदों, स्थानीय विधान संस्थानों और विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संस्थानों का भ्रमण कर उच्चाधिकारियों और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से विचार-विमर्श करेंगे।

इस यात्रा के दौरान वह दोनों देशों की संसद के प्रमुख और वरिष्ठ सांसदों से मुलाकात करेंगे और संसदीय प्रक्रियाओं पर चर्चा करेंगे।

देवनानी का दोनों देशों में भारतीय दूतावास के वरिष्ठ अधिकारियों, प्रवासी भारतीयों, रामाकृष्ण वेदांतिक केन्द्र के पदाधिकारियों और विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े विशेषज्ञों, भारतीय समुदाय के प्रमुख लोगों से मुलाकात और चर्चा करने का कार्यक्रम है।

विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा भी उनके साथ जायेंगे।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles