20.2 C
Jaipur
Monday, June 16, 2025

“अंडर-23 एशियाई कप की तैयारी: भारत की 23 सदस्यीय टीम में सीनियर खिलाड़ियों को भी मिला मौका”

Fast News"अंडर-23 एशियाई कप की तैयारी: भारत की 23 सदस्यीय टीम में सीनियर खिलाड़ियों को भी मिला मौका"

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) भारत की अंडर-23 पुरुष टीम के मुख्य कोच नौशाद मूसा ने सोमवार को ताजिकिस्तान और किर्गिज गणराज्य के खिलाफ आगामी मैत्री मैचों के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें सीनियर टीम के तीन खिलाड़ी भी शामिल हैं।

एशियाई कप क्वालीफायर की तैयारी को देखते हुए भारत के लिए यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है।

भारतीय टीम एक जून से कोलकाता स्थित एआईएफएफ नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अभ्यास कर रही थी।

सितंबर में एएफसी अंडर-23 एशियाई कप 2026 क्वालीफायर की तैयारियों के तहत भारत 18 जून को ताजिकिस्तान और 21 जून को किर्गिज गणराज्य से भिड़ेगा। दोनों मैच ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे से लगभग 25 किलोमीटर दूर हिसोर के हिसोर सेंट्रल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

अभ्यास शिविर की शुरुआत 29 खिलाड़ियों के साथ हुई, जिनमें से 20 को अंतिम सूची में जगह मिली। टीम में फॉरवर्ड सुहैल अहमद भट, मिडफील्डर आयुष छेत्री और डिफेंडर टेकचाम अभिषेक सिंह के रूप में सीनियर टीम के तीन खिलाड़ी शामिल हैं।

ताजिकिस्तान में होने वाले मैत्री मैचों के लिए भारत की 23 सदस्यीय अंडर-23 टीम:

गोलकीपर: मोहम्मद अरबाज, प्रियांश दुबे, साहिल।

डिफेंडर: विकास युमनाम, दिप्पेंदु बिस्वास, मुहम्मद साहीफ एपी, निखिल बारला, प्रमवीर, सुभम भट्टाचार्य, टेकचाम अभिषेक सिंह।

मिडफील्डर: आयुष छेत्री, चिंगंगबाम शिवाल्डो सिंह, लालरेमत्लुआंगा फनाई, लालरिनलियाना हनामटे, मैकार्टन लुइस निकसन, मोहम्मद ऐमेन, विबिन मोहनन, विनिथ वेंकटेश।

फॉरवर्ड: जोसेफ सनी, मोहम्मद सनन के, पार्थिब सुंदर गोगोई, सुहैल अहमद भट, थिंगुजम कोरू सिंह।

भाषा

पंत सुधीर

सुधीर

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles