(फोटो सहित)
तिरुपति (आंध्र प्रदेश), 16 जून (भाषा) केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को आंध्र प्रदेश में एक नए विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) ‘क्रिससिटी’ का हवाई सर्वेक्षण स्थगित कर दिया, क्योंकि उनके उड़ान के लिए नियुक्त हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
तिरुपति जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वी. हर्षवर्धन राजू ने कहा कि तकनीकी खराबी के बारे में सूचित किए जाने के बाद गोयल ने सर्वेक्षण की अपनी योजना रद्द कर दी।
राजू ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘तकनीकी समस्या (खराबी) के कारण उन्होंने इसे (सर्वेक्षण) रद्द कर दिया है।’’ उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री तिरुचनूर मंदिर में जब पूजा कर रहे थे, तभी उन्हें इस मामले की जानकारी दी गई।
एसपी के अनुसार, गोयल ने सुबह पहले तिरुमला मंदिर में दर्शन किया, इसके बाद उन्होंने तिरुचनूर मंदिर की यात्रा की।
राजू ने बताया कि अपना सर्वेक्षण रद्द करने के बाद गोयल दोपहर के समय विशेष उड़ान से नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
जिस हेलीकॉप्टर में खराबी आई, माना जाता है कि उसका इस्तेमाल मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू नियमित रूप से करते हैं।
इस बीच, खुफिया विभाग के अधिकारी तकनीकी खराबी के मामले की जांच कर रहे हैं।
भाषा सुरभि रंजन
रंजन
रंजन