23.1 C
Jaipur
Tuesday, June 17, 2025

मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस के साथ निकोसिया के ऐतिहासिक केंद्र का भ्रमण किया

Newsमोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस के साथ निकोसिया के ऐतिहासिक केंद्र का भ्रमण किया

(तस्वीरों के साथ)

निकोसिया, 16 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के साथ सोमवार को ऐतिहासिक निकोसिया केन्द्र का भ्रमण किया, जहां वे क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रू-ब-रू हुए।

मोदी साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की चार-दिवसीय यात्रा पर हैं। वह जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज ही कनाडा के लिए रवाना हो गए।

प्रधानमंत्री ने दौरे की कुछ तस्वीरें ‘एक्स’ पर साझा कीं। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ लिखा है, “ऐतिहासिक निकोसिया शहर के कुछ हिस्सों का भ्रमण कराने के लिए राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस का आभार। हम साइप्रस और भारत के लोगों के बीच घनिष्ठ संबंध कायम होने की आशा करते हैं।”

ऐतिहासिक केंद्र निकोसिया का प्राचीन हिस्सा है। यह अपनी किलेबंदी, पारंपरिक वास्तुकला और बाजारों के लिए प्रसिद्ध है।

विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और साइप्रस के राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस एक साथ निकोसिया शहर के ऐतिहासिक इलाके का भ्रमण किया और शहर अपनी प्रगति में दृढ़ एवं लचीला बना हुआ है तथा साइप्रस के गौरवशाली लोगों की अदम्य भावना को दर्शाता है।

इससे पहले, निकोसिया सेंटर पहुंचने पर साइप्रस की एक जन प्रतिनिधि ने सम्मान दर्शाते हुए मोदी के पैर छुए।

सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किए गए वीडियो में, निकोसिया परिषद की सदस्य मिकेला किथ्रेओटी म्लापा, प्रधानमंत्री मोदी का पारंपरिक तरीके से पैर छूकर स्वागत करती नजर आ रही हैं।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर सहृदयता दिखाई। इस तरह के क्षण विश्व भर के देशों के साथ भारत के गहरे सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाता है।

भाषा

नोमान सुरेश

सुरेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles