पालघर, 16 जून (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी वसई-विरार नगर निकाय चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने को कहा।
फडणवीस ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तेजी से शहरीकरण के बावजूद इस क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं का अभाव है।
उन्होंने कहा, ‘‘केवल देवभाऊ (भाजपा कार्यकर्ता फडणवीस को इसी नाम से बुलाते हैं) के नारे लगाने से काम नहीं चलेगा। वसई विरार शहर महानगरपालिका पर नियंत्रण करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है।’’
फडणवीस ने कहा कि नियोजित शहरी विकास के लिए समय पर प्रयास नहीं किए जाने के कारण महानगरपालिका के तहत आने वाले कई इलाके अभी भी ग्रामीण इलाकों जैसे दिखते हैं।
वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थानीय विधायक स्नेहा पंडित-दुबे के ‘संपर्क कार्यालय’ का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे।
भाषा अमित नोमान
नोमान