38.4 C
Jaipur
Tuesday, June 17, 2025

“नवी मुंबई में स्पा संचालिका से 5 वर्षों में 43 लाख की वसूली, दो पर एफआईआर”

Fast News"नवी मुंबई में स्पा संचालिका से 5 वर्षों में 43 लाख की वसूली, दो पर एफआईआर"

ठाणे, 17 जून (भाषा) पुलिस ने नवी मुंबई की एक महिला स्पा संचालिका से पांच वर्षों में 43.46 लाख रुपये की जबरन वसूली करने और उसे धमकाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सानपाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी के अनुसार, आरोपियों ने महिला को धमकी दी थी कि वे उसके स्पा में कथित रूप से हो रही अवैध गतिविधियों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे देंगे।

उन्होंने कथित रूप से महिला से हर महीने 50,000 रुपये ‘हफ्ता’ मांगा और मई 2020 से अप्रैल 2025 तक कुल 43,46,701 रुपये की जबरन वसूली की।

अधिकारी के अनुसार, महिला ने रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। दोनों आरोपी मुंबई के विक्रोली क्षेत्र के निवासी हैं। आरोपियों के खिलाफ जबरन वसूली और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जांच जारी है।

भाषा राखी नरेश

नरेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles