29.2 C
Jaipur
Tuesday, June 17, 2025

वीजा प्रक्रिया को आसान बनाने से भारत में विदेशी पर्यटक बढ़ेंगेः अगोडा

Newsवीजा प्रक्रिया को आसान बनाने से भारत में विदेशी पर्यटक बढ़ेंगेः अगोडा

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) यात्रा बुकिंग मंच अगोडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ओमरी मॉर्गेनश्टर्न ने कहा है कि वीजा प्रक्रिया को निर्बाध बनाना और पर्यटन बुनियादी ढांचे में सुधार करना भारत के लिए अधिक विदेशी सैलानियों को आकर्षित करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

मॉर्गेनश्टर्न ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत के दौरान भारत के वैश्विक रूप से शीर्ष पर्यटन स्थल के रूप में उभरने की अपार संभावनाओं का उल्लेख किया।

सिंगापुर स्थित कंपनी अगोडा के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि वह भारत के लिए अपने उड़ान बुकिंग विकल्पों को और बेहतर बनाने पर विचार कर रहे हैं।

पर्यटन मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 2023 के दौरान 1.89 करोड़ सैलानी विदेश से आए। लेकिन इनमें से केवल 95 लाख लोग ही विदेशी सैलानी थे जबकि बाकी 93.8 लाख आगंतुक भारतीय मूल के या अनिवासी भारतीय थे। इन विदेशी सैलानियों की संख्या कोविड-पूर्व स्तर से 10 प्रतिशत से भी ज्यादा कम थी।

मॉर्गेनश्टर्न ने भारत के संदर्भ में कहा, ‘मुझे लगता है कि आने की सुविधा, वीजा और प्रक्रियाओं से संबंधित समस्याओं को दूर करने और बुनियादी ढांचे में सुधार करने पर काम किया जाना बाकी है।’

उन्होंने कहा कि वीजा प्रक्रिया सहज हो जाने और बुनियादी ढांचे में सुधार हो जाने के बाद भारत बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर सकता है।

मॉर्गेनश्टर्न ने कहा कि हवाई यात्रा, खासकर बजट खंड में सुधार और कई उड़ान विकल्पों से भी भारत में पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है।

भाषा प्रेम प्रेम रमण

रमण

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles