30.4 C
Jaipur
Wednesday, June 18, 2025

ओडिशा सामूहिक बलात्कार मामला: प्रियंका गांधी ने घटना की कड़ी निंदा की

Fast Newsओडिशा सामूहिक बलात्कार मामला: प्रियंका गांधी ने घटना की कड़ी निंदा की

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ओडिशा में 20 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना की निंदा करते हुए बुधवार को कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलालफ हिंसा बढ़ती जा रही है।

ओडिशा के प्रसिद्ध गोपालपुर समुद्र तट पर 20 वर्षीय एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में मंगलवार को 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात की है जब निजी कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रही उक्त छात्रा अपने सहपाठी और प्रेमी के साथ ‘राजा पर्व’ के अवसर पर समुद्र तट पर गई थी।

प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘गोपालपुर, ओडिशा में 10 लोगों ने एक छात्रा के साथ जिस तरह बर्बरता की, उसकी निंदा करने के लिए कड़े से कड़े शब्द भी पर्याप्त नहीं हैं। ओडिशा में दिन-प्रतिदिन महिलाओं के प्रति हिंसा बढ़ती जा रही है।’’

उन्होंने दावा किया कि जिस राज्य में मुख्यमंत्री खुद स्वीकार करते हों कि पिछले पांच वर्षों में करीब 44,000 महिलाएं और बच्चे गायब हो चुके हैं, वहां महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता न देना भी अपने आप में महिलाओं के प्रति जुर्म है।

भाषा हक

हक माधव

माधव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles