30.4 C
Jaipur
Wednesday, June 18, 2025

“दिल्ली में खराब मौसम, राष्ट्रपति मुर्मू का बड़वानी दौरा रद्द”

Fast News"दिल्ली में खराब मौसम, राष्ट्रपति मुर्मू का बड़वानी दौरा रद्द"

बड़वानी (मप्र), 18 जून (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 19 जून का प्रस्तावित मध्यप्रदेश दौरा दिल्ली में खराब मौसम के कारण निरस्त हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति को राज्य के बड़वानी जिले के तालुन गांव में राष्ट्रीय ‘सिकल सेल’ उन्मूलन मिशन-2047 के एक कार्यक्रम में शामिल होना था।

खरगोन-बड़वानी से भाजपा सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘दिल्ली में मौसम खराब होने के वजह से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बड़वानी दौरा स्थगित हो गया है।’’

भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री पटेल ने बताया कि जिले में होने जा रहे कार्यक्रम का आयोजन यथावत होगा और इसमें मध्यप्रदेश के राज्यपाल डॉ. मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होंगे।

आनुवंशिक रक्त विकार (सिकल सेल) के बारे में जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष का वैश्विक विषय ‘हर राष्ट्र, हर बूंद – रक्त दान करके एकजुट हों’ है।

तालुन के ग्राम पंचायत खेल स्टेडियम में इस कार्यक्रम का आयोजन होना है और इसमें राष्ट्रपति मुर्मू को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था।

भाषा ब्रजेन्द्र खारी

खारी

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles