28.9 C
Jaipur
Wednesday, June 18, 2025

संभल में मस्जिद प्रबंधन समिति ने खुद ही गिराना शुरू किया अवैध निर्माण

Newsसंभल में मस्जिद प्रबंधन समिति ने खुद ही गिराना शुरू किया अवैध निर्माण

संभल (उप्र), 18 जून (भाषा) संभल के चंदौसी में कथित तौर पर नगर निगम की जमीन पर बनी मस्जिद की प्रबंधन समिति ने जिला प्रशासन से नोटिस मिलने के बाद स्वेच्छा से इसके ध्वस्तीकरण का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि चंदौसी नगर पालिका क्षेत्र के वारिसनगर में छह बीघा से अधिक जमीन पर ‘‘अवैध कब्जा’’ करके 33 मकान और रजा-ए-मुस्तफा मस्जिद का निर्माण करने की शिकायत के बाद जांच की गई थी।

उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने नोटिस जारी किए थे।

अधिकारियों ने बताया कि मस्जिद प्रबंधन में नोटिस मिलने के बाद खुद ही ‘‘अवैध’’ निर्माण गिराना शुरू कर दिया है, साथ ही प्रशासन ने चंदौसी शहर में कई अन्य अतिक्रमणों को भी हटा दिया है।

जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेंसिया ने ध्वस्तीकरण स्थल का निरीक्षण किया और निर्देश जारी किए।

मस्जिद के मुतवल्ली (रखरखावकर्ता) सिराजुद्दीन ने बताया कि करीब 12 मजदूर मस्जिद के ढांचे को गिराने में लगे हैं और आज सुबह से ही काम शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने अधिकारियों से कहा कि वे कार्रवाई न करें। हम इसे खुद ही ढांचे को गिरा देंगे।’’

भाषा सं सलीम खारी

खारी

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles