28.9 C
Jaipur
Thursday, June 19, 2025

गोवा के संस्कृति मंत्री गौड़े को सरकार से हटाया गया : दामोदर नाइक

Newsगोवा के संस्कृति मंत्री गौड़े को सरकार से हटाया गया : दामोदर नाइक

पणजी, 18 जून (भाषा) गोवा के कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद गौड़े को बुधवार को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के मंत्रिमंडल से हटा दिया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दामोदर नाइक ने यह जानकारी दी।

नाइक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गौड़े को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया है और उनकी बर्खास्तगी का कारण बाद में बताया जाएगा।

मुख्यमंत्री सावंत ने इस मामले पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

गौड़े ने 26 मई को राज्य स्तरीय एक समारोह को संबोधित करते हुए आदिवासी कल्याण विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था, जिसका प्रभार सावंत के पास है।

गौड़े (53) उत्तरी गोवा के प्रियोल से भाजपा विधायक हैं।

भाषा रवि कांत रवि कांत माधव

माधव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles