27.4 C
Jaipur
Sunday, August 10, 2025

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पुलिस वाहनों की आपस में टक्कर होने से 18 पुलिसकर्मी और 12 बांग्लादेशी घायल

Newsमुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पुलिस वाहनों की आपस में टक्कर होने से 18 पुलिसकर्मी और 12 बांग्लादेशी घायल

मुंबई, 18 जून (भाषा) महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक सुरंग में बुधवार सुबह पुलिस काफिले के एक वाहन द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से काफिले में शामिल अन्य कुछ वाहन आपस में टकरा गए, जिससे 18 पुलिसकर्मी और 12 बांग्लादेशी नागरिक घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई महानगर क्षेत्र में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिकों को प्रत्यर्पण के लिए पुणे हवाई अड्डे ले जाया जा रहा है।

यहां एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर है।

उन्होंने बताया, ‘‘यह घटना सुबह करीब आठ बजे रायगढ़ जिले के रसायनी के पास मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर भाटन सुरंग के अंदर हुई। मुंबई, ठाणे, मीरा भयंदर और नवी मुंबई पुलिस के काफिले में शामिल आठ पुलिस वाहन पुणे हवाई अड्डे की ओर जा रहे थे।’’

अधिकारी ने बताया कि अवैध प्रवास के लिए पहले गिरफ्तार किए गए और विभिन्न जेलों में बंद 12 बांग्लादेशी नागरिकों को प्रत्यर्पण के लिए पुणे हवाई अड्डे पर ले जाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि सुरंग के पास पहुंचने पर पुलिस के एक वाहन के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे काफिले में शामिल पांच अन्य वाहन एक-दूसरे से टकरा गए।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए मुंबई पुलिस की सुरक्षा शाखा के एक कर्मी की हालत गंभीर है।

अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है।

भाषा यासिर सुरेश

सुरेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles