27 C
Jaipur
Friday, June 20, 2025

भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय को बेहतर इलाज के लिए एम्स-नयी दिल्ली ले जाया गया

Newsभाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय को बेहतर इलाज के लिए एम्स-नयी दिल्ली ले जाया गया

कोलकाता, 19 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय को बेहतर इलाज के लिए बृहस्पतिवार को एम्स-नयी दिल्ली में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश गंगोपाध्याय को गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सेप्सिस के साथ तीव्र अग्नाशयशोथ की समस्या का पता चला है।

गंगोपाध्याय (63) का शनिवार रात से कोलकाता के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, ‘‘हमें लगा कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। इसलिए हमने उन्हें बेहतर इलाज के लिए नयी दिल्ली ले जाने का फैसला किया। वहां उन्हें उन्नत उपचार मिलेगा।’’

गंगोपाध्याय के एक रिश्तेदार ने कहा कि उन्हें स्थानांतरित करने का निर्णय बुधवार रात को लिया गया। कोलकाता के अस्पताल में ​​विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा उनका इलाज किया जा रहा था।

गंगोपाध्याय लोकसभा में पूर्व मेदिनीपुर जिले के तामलुक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह पिछले साल न्यायाधीश के पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे और उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा था।

भाषा रवि कांत रवि कांत नरेश

नरेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles