27 C
Jaipur
Friday, June 20, 2025

मणिपुर प्रशासन में बदलाव अपरिहार्य, लोकप्रिय सरकार का गठन होना चाहिए : विधानसभा अध्यक्ष सिंह

Newsमणिपुर प्रशासन में बदलाव अपरिहार्य, लोकप्रिय सरकार का गठन होना चाहिए : विधानसभा अध्यक्ष सिंह

इंफाल, 19 जून (भाषा) मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष थोकचोम सत्यव्रत सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य के प्रशासन में बदलाव अपरिहार्य है और सरकार का गठन किया जाना चाहिए।

थोकचोम ने कहा कि मणिपुर में एक लोकप्रिय सरकार बनाई जानी चाहिए, जहां मौजूदा समय में राष्ट्रपति शासन लागू है। मणिपुर मई 2023 से ही जातीय हिंसा का सामना कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने सुना है कि सरकार बनाने के लिए समूह बनाए जा रहे हैं। मैंने यह भी सुना है कि सरकार बनाने के लिए दिल्ली से किसी को नियुक्त किया जाएगा। हालांकि, मैं विधानसभा में हूं इसलिए इसमें शामिल नहीं हूं।’’

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनका मानना ​​है कि विधायक जनता की इच्छा के अनुरूप काम करते रहेंगे।

याइसकुल निर्वाचन क्षेत्र के विधायक ने कहा, ‘‘ निश्चित रूप से बदलाव आएगा क्योंकि राष्ट्रपति शासन की अवधि एक निश्चित समय सीमा होती है। मणिपुर में एक लोकप्रिय सरकार बननी चाहिए।’’

केंद्र ने 13 फरवरी को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफा देने के बाद संघर्षग्रस्त मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था।

राज्य विधानसभा को स्थगित कर दिया गया है। इसका कार्यकाल 2027 तक है। संसद में लोकसभा और राज्यसभा ने अप्रैल में मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू करने की पुष्टि की थी।

राष्ट्रपति शासन को संसद के दोनों सदनों द्वारा साधारण बहुमत से पारित करके छह महीने की अवधि के लिए बढ़ाया जा सकता है। राष्ट्रपति शासन को कुल मिलाकर तीन वर्ष की अवधि से अधिक नहीं बढ़ाया जा सकता।

भाषा रवि कांत रवि कांत माधव

माधव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles