23.7 C
Jaipur
Friday, June 20, 2025

तकनीकी खराबी के कारण मदुरै जा रहा विमान चेन्नई लौटाया गया, यात्री सुरक्षित

Fast Newsतकनीकी खराबी के कारण मदुरै जा रहा विमान चेन्नई लौटाया गया, यात्री सुरक्षित

चेन्नई, 20 जून (भाषा) मदुरै जा रहे एक निजी विमानन कंपनी के विमान में शुक्रवार को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई जिसके बाद उसे वापस यहां लाया गया। हवाई अड्डा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि करीब आधे घंटे की उड़ान के बाद पायलट को गड़बड़ी का पता चला और उसने चेन्नई वापस आने की अनुमति मांगी।

उन्होंने बताया कि विमान में करीब 68 यात्री सवार थे।

उन्होंने बताया कि विमान बाद में यहां सुरक्षित उतरा तथा सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया।

निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने इस मामले पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

भाषा

सिम्मी मनीषा

मनीषा

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles