23.7 C
Jaipur
Friday, June 20, 2025

दिल्ली से मुंबई बस में ले जा रही थी 5 करोड़ की ड्रग्स, नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार

Fast Newsदिल्ली से मुंबई बस में ले जा रही थी 5 करोड़ की ड्रग्स, नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार

मुंबई, 20 जून (भाषा) राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दिल्ली से एक बस से मुंबई आ रही एक नाइजीरियाई महिला के पास से करीब पांच करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद किए हैं।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि बाद में उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया जिसे ये मादक पदार्थ दिए जाने थे।

उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित पदार्थ को खाद्य (ओट्स) पैकेट और जूस के पैकेट में छिपाकर रखा गया था।

सटीक सूचना मिलने पर डीआरआई अधिकारियों ने बृहस्पतिवार तड़के महिला को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले उन्होंने दिल्ली से आ रही बस का 50 किलोमीटर तक पीछा किया।

डीआरआई अधिकारियों ने 2.56 किलोग्राम मेथामफेटामाइन और 584 ग्राम नशीली गोलियां बरामद की, जिनकी कुल अनुमानित कीमत पांच करोड़ रुपये है।

अधिकारी ने बताया कि नाइजीरियाई नागरिक को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।

भाषा

गोला मनीषा

मनीषा

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles