23.7 C
Jaipur
Friday, June 20, 2025

एअर इंडिया की आठ उड़ानें रद्द, चार अंतरराष्ट्रीय सेवाएं भी प्रभावित

Fast Newsएअर इंडिया की आठ उड़ानें रद्द, चार अंतरराष्ट्रीय सेवाएं भी प्रभावित

मुंबई, 20 जून (भाषा) एअर इंडिया ने रखरखाव और परिचालन संबंधी कारणों से चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों सहित आठ उड़ान शुक्रवार को रद्द कर दीं।

एअर इंडिया ने कहा कि यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाने के लिए उसकी टीम वैकल्पिक व्यवस्था कर रही हैं।

विमानन कंपनी ने कहा कि उसने यात्रियों को टिकट रद्द कराने पर पूरा पैसा लौटाने या पूरक व्यवस्था की पेशकश भी की है।

जिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया गया है, उनमें दुबई से चेन्नई के लिए एआई906, दिल्ली से मेलबर्न के लिए एआई308, मेलबर्न से दिल्ली के लिए एआई309 और दुबई से हैदराबाद के लिए एआई2204 शामिल हैं।

एअर इंडिया ने कहा कि चार घरेलू उड़ानें – पुणे से दिल्ली के लिए एआई874, अहमदाबाद से दिल्ली के लिए एआई456, हैदराबाद से मुंबई के लिए एआई-2872 और चेन्नई से मुंबई के लिए एआई571 – रद्द कर दी गई हैं।

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles