23.7 C
Jaipur
Friday, June 20, 2025

“मुंबई रेस्टोरेंट में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला गिरफ्तार”

Fast News"मुंबई रेस्टोरेंट में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला गिरफ्तार"

मुंबई, 20 जून (भाषा) मुंबई पुलिस ने पश्चिमी उपनगर में स्थित एक रेस्टोरेंट पर छापेमारी कर एक महिला को देह व्यापार गिरोह संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एक नाबालिग लड़की समेत तीन महिलाओं को बचाया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर बृहस्पतिवार देर रात मलाड (पश्चिम) के चिंचोली बुंदर रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट पर छापा मारा गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जाल बिछाकर एक फर्जी ग्राहक की मदद से आरोपी महिला को रंगे हाथों पकड़ा और मौके से एक नाबालिग लड़की और दो महिलाओं को बचाया।

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।

भाषा राखी मनीषा

मनीषा

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles