19.8 C
Jaipur
Friday, June 20, 2025

“जायकवाडी बांध की सुरक्षा बढ़ेगी: लगेंगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और वॉच टावर”

Fast News"जायकवाडी बांध की सुरक्षा बढ़ेगी: लगेंगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और वॉच टावर"

छत्रपति संभाजीनगर, 20 जून (भाषा) महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित जायकवाडी बांध पर सुरक्षा के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और ‘वॉच टावर’ लगाए जाएंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह निर्णय छह महीने पहले पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा ऑडिट किए जाने के बाद लिया गया है।

गोदावरी नदी पर स्थित यह बांध पैठण तहसील में 10 किलोमीटर तक फैला है और यह मराठवाड़ा की एक प्रमुख परियोजना है, जो जालना और छत्रपति संभाजीनगर को सिंचाई और पेयजल के लिए जल की आपूर्ति करता है।

एक अधिकारी ने बताया, ‘बांध के पास के क्षेत्र और आस-पास की सड़कों पर 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेगी। यहां पहली बार इस प्रकार की तकनीक स्थापित की जा रही है।’

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ‘वॉच टावर’ भी बनाए जाएंगे और कैमरों की निगरानी के लिए एक नियंत्रण केंद्र भी स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने बताया, ‘इसके लिए हमें चार करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है। हम सुरक्षा के अन्य उपाय भी लागू करेंगे।’

भाषा राखी मनीषा

मनीषा

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles