24.2 C
Jaipur
Saturday, June 21, 2025

संभल शाही जामा मस्जिद हिंसा मामला : पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया

Newsसंभल शाही जामा मस्जिद हिंसा मामला : पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया

संभल, 20 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के संभल जिला मुख्यालय में शाही जामा मस्जिद हिंसा में शामिल चार और आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया और इस तरह इस मामले में अब तक कुल गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर 96 हो गई है।

पुलिस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि 24 नवंबर 2024 को शाही जामा मस्जिद में सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा में शामिल चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक अभियुक्तों की पहचान अब्दुल अली, अकबर अली, हैदर अली व मुनव्वर अली निवासी कोट पूर्वी, कोतवाली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी 24 नवंबर को पथराव की घटना में शामिल थे और इनको वीडियो-फोटो से चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया है।

संभल में 24 नवंबर को कोट गर्वी इलाके में शाही जामा मस्जिद में अदालत के आदेश पर सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।

भाषा

सं, आनन्द, रवि कांत

रवि कांत

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles