23.6 C
Jaipur
Saturday, June 21, 2025

झारखंड : सोने के बिस्कुट लूटने के मामले में चार गिरफ्तार

Newsझारखंड : सोने के बिस्कुट लूटने के मामले में चार गिरफ्तार

कोडरमा (झारखंड), 20 जून (भाषा) बिहार के एक जौहरी से पांच दिन पहले 80 लाख रुपये मूल्य के सोने के बिस्कुट लूटने में कथित रूप से शामिल चार लोगों को झारखंड और बिहार में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सोने के बिस्कुट 15 जून की रात को बिहार के एक जौहरी से तब लूटे गए थे जब वह कार से कोलकाता से लौट रहा था।

पुलिस के मुताबिक, कोडरमा थाना क्षेत्र के ताराघाटी के पास कुछ गड़बड़ी के कारण जौहरी को अपनी कार रोकनी पड़ी। आरोपियों में से एक, जिसने किसी अन्य उद्देश्य से अपनी गाड़ी पास में ही खड़ी की थी, जौहरी की मदद करने आया और किसी तरह सोने के बिस्कुट के बारे में जान गया।

इसने कहा कि उक्त व्यक्ति ने अपने साथियों को बुलाया तथा वे जौहरी और उसके चालक पर हमला करके सोने के बिस्कुट लूटकर फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में राज्य सीमा के नजदीक से बिहार के नवादा जिले के निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 70 लाख रुपये मूल्य के सोने के बिस्कुट बरामद किए गए।

इसने कहा कि इनकी निशानदेही पर एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles